BJP office cum district minister Rajesh Kumar Verma
BJP office cum district minister Rajesh Kumar Verma

भाजपा कार्यालय सह जिला मंत्री बने राजेश कुमार वर्मा

सहरसा,15 जनवरी(हि.स.)।भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा को कार्यालय जिला सह मंत्री बनाया है। साथ ही जिला महामंत्री अरुण कुमार चौधरी को जिला मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। अगामी 30 जनवरी को जिले में आयोजित क्षेत्रीय प्रशिक्षण का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह को बनाया गया है। मीडिया प्रभारी जितेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि इन सभी के मनोनयन से जिला का संगठनात्मक कार्यक्रम सुचारू रूप से चलेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी माननीय सांसद भूपेन्द्र यादव करेंगे एवं समापन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल करेंगे। क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग में सहरसा, मधेपुरा, सुपौल के प्रमुख कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी, मंच मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक भाग लेंगे। प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा में किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in