आरा में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक , केंद्र की योजनाओं से जनमानस को अवगत कराने का आह्वान
आरा में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक , केंद्र की योजनाओं से जनमानस को अवगत कराने का आह्वान

आरा में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक , केंद्र की योजनाओं से जनमानस को अवगत कराने का आह्वान

आरा,30 जून(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के आरा स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को किसान मोर्चा भोजपुर जिला इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंगबहादुर यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय तिवारी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप नेताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मे किसान मोर्चा का महत्व बढ गया है। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए दी गई योजनाओं को किसान मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने किसान मोर्चा के सोशल मीडिया को मजबूत करने के मंत्र भी दिए। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी की घोषणा की। विधानसभा प्रभारी अपने विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में सांगठनिक मजबूती प्रदान करेंगे। आगामी 6 जुलाई को किसान मोर्चा के जनसंवाद कार्यक्रम में सभी मंडल ,जिला प्रदेश पदाधिकारियों,सदस्यो को जुड़ने का आह्वान किया गया। बैठक मे उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनवान,अभिमन्यु सिंह, राजीव राय,शशी राय,मंत्री कमल सिंह, अनील गुप्ता, मिथलेश सिंह,आईटी संयोजक अमर चौबे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/हिमांशु शेखर/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in