bjp-is-fulfilling-the-dreams-of-deendayal-upadhyaya-under-the-leadership-of-namo-bjp
bjp-is-fulfilling-the-dreams-of-deendayal-upadhyaya-under-the-leadership-of-namo-bjp

दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रही है नमो के नेतृत्व में सरकार : भाजपा

बेगूसराय, 11 फरवरी (हि.स.)। जनसंघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर गुरुवार को पार्टी द्वारा जिला भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए लेकिन, मुख्य कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय में उपाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल सिंह, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला मंत्री राकेश पांडेय एवं प्रभात कुमार पप्पू आदि ने कहा कि अन्तोदय के प्रणेता, एकात्म मानववाद और राष्ट्रवाद के प्रतीक पंडित दीनदयाल उपाध्याय हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हीं की प्रेरणा शक्ति से भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश में सभी राजनीतिक दलों को मिलाकर जितने सांसद हैं, उससे अधिक सांसद अकेले भारतीय जनता पार्टी के हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श और सिद्धांतों के बल पर तीन सौ से अधिक सांसदों के साथ भाजपा लगातार दूसरी बार केंद्र की सत्ता में विराजमान है और उनके सपनों के भारत का निर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है। राजनीति में कथनी और करनी में अन्तर नहीं रखने वाले महापुरुष दीनदयाल उपाध्याय ने ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था बनाये रखी। राजनीतिक विचारक होने के साथ-साथ श्रेष्ठ साहित्यकार, अनुवादक व पत्रकार भी थे। जिनकी कृर्ति सम्राट चन्द्रगुप्त, भारतीय अर्थनीति एक दिशा, जगदगुरू शंकराचार्य विशिष्ट हैं। उन्होंने 'पांचजन्य' तथा मासिक 'राष्ट्रधर्म', 'दैनिक स्वदेश' पत्रिकाओं का सम्पादन भी कुशलतापूर्वक किया। जनसंघ की कई सभाओं और अधिवेशनों में महामन्त्री और अध्यक्ष रहे दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रनिर्माण के कुशल शिल्पियों में से एक रहे हैं। व्यक्तिगत जीवन तथा राजनीति में भी सिद्धान्त और व्यवहार में समानता रखने वाले इस महान भारतीय को काफी विरोधों का सामना करना पड़ा लेकिन, कभी अपने राष्ट्रवादी कर्तव्य पथ से अडिग नहीं हुए। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in