bjp-celebrated-party39s-foundation-day-celebrations-in-district
bjp-celebrated-party39s-foundation-day-celebrations-in-district

जिले में भाजपा ने धूम धाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह

आरा,06 अप्रैल(हि.स)।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस भोजपुर जिले के 32 मंडलो के करीब 2100 बूथों पर धूम धाम से मनाया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व में भाजपा के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी मंडलो में मण्डल अध्यक्षो और करीब 2100 बूथों पर बुथ अध्यक्षो के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा के जिला प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर भाजपा का कमल निशान वाला झंडा फहराया और पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराया।पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों से भी लोगो को अवगत कराया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संदेशों को पार्टी द्वारा जारी लिंक के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सुना और इसे आम आदमी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।जिला प्रवक्ता संजय ने बताया की भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिला के पदाधिकारियों ने भी अपने अपने प्रवास क्षेत्रो में भाजपा का झंडा कार्यकर्ताओ के घरों पर लगवाया और स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमो से नागरिकों को अवगत कराया। भाजपा के जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष लव पाण्डेय के नेतृत्व में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संदेश वर्चुवल तकनीकी से प्रसारित कराया गया। यहां प्रेम पंकज उर्फ ललन जी,प्रवक्ता संजय सिंह,सचिन, कुमार गौतम सहित कई लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. चतुर्वेदी ने स्वयं जगदीशपुर नगर मंडल में पहुंच कर स्थापना दिवस मनाया और कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी के झंडे लगवाए। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in