बिहारियों की मदद के लिए हम हर मोड़ पर खडा रहेंगे : पप्पू यादव
बिहारियों की मदद के लिए हम हर मोड़ पर खडा रहेंगे : पप्पू यादव

बिहारियों की मदद के लिए हम हर मोड़ पर खडा रहेंगे : पप्पू यादव

बेतिया, 25 जुलाई (हि.स.)l बिहारियो के लिए मैं हर समय और हर जगह खडा रहूंगा। बाढ पीड़ितों की सहायता में आप लोग हमे सबसे आगे पायेंगे। आपकी हर जरूरतों के लिए पप्पू यादव आपके सामने आ खडा होगा। आज पूरा बिहार कोरोना और बाढ से संत्रस्त है। परंतु सूबे के मुखिया कमरे में बैठे हैं। पर हम आपके दर्द में आपके सामने और मदद में आपके साथ खडा रहेंगे। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के पप्पू यादव ने कही। शनिवार को वे घोडहिया और पूजहां मे बाढ पीड़ितों से मिलते हुए बोल रहे थे। उनके साथ पैक्स अध्यक्ष भोला यादव उर्फ अमलेश, सुखाडी यादव, पूर्व समिति सदस्य मिन्टू राय,मनोज आदि उपस्थित थे। बाढ पीड़ितों से मिलने के बाद दक्षिण पटजिरवा में पैक्स अध्यक्ष अमलेश यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं से भी मिले। पप्पू यादव बाढ पीड़ित सीताराम चौधरी, ब्रजेश समेत दर्जनों लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आपकी सहायता के लिए मैं हर समय आगे रहूंगा। इस संकट में भी सभी पीड़ितों को हर तरह की सहायता दी जायेगी। बिहारी दर्द में हो तो मुझे चैन नहीं आता है। आज बाढ क्षेत्रों का दौरा कर आप पीड़ितों की वास्तविक स्थिति देखने आया हूं मैं। आपके इस संकट में न सरकार खडी है और न उनके नेता। परंतु आपका संकट मिटाने में मैं हर संभव प्रयास करूंगा। जिनकी जो आवश्यकता होगी उसे पूरा करके ही दम लूंगा। पप्पू यादव ने बांधों का भी जायजा लिया। साथ ही व्यापक स्तर पर क्षतिग्रस्त हुई फसलो का भी उन्होंने जायजा लिया। हिंदुस्थान समाचार / अमानुल हक/हिमांशु शेखर/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in