bihar-deputy-chief-minister-nominated-member-of-group-of-ministers
bihar-deputy-chief-minister-nominated-member-of-group-of-ministers

बिहार के उपमुख्यमंत्री ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के सदस्य नामित

पटना 12 जून (हि.स.)।वस्तु एंव सेवाकर (जीएसटी) काउंसिल ने जीएसटी क्रियान्वयन में आईटी चुनौतियों के निगरानी एवं समाधान के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का आज गठन किया है, जिसके सदस्य के रूप में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को नामित किया गया है। जी.एस.टी. क्रियान्वयन में आईटी. चुनौतियों के निगरानी एवं समाधान के लिए गठित मंत्री समूह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को संयोजक बनाया गया है तथा बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को उसका सदस्य नामित किया गया है। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के अन्य सदस्यों में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, आंध्र प्रदेश के वित्त, योजना एवं विधायी कार्य मंत्री बग्गाना राजेंद्रनाथ, असम के वित्त एवं समाज कल्याण मंत्री अजंता नियोग, कर्नाटक के गृह, कानून, विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री बासवराज एस. बोम्मई, उड़ीसा के वित्त एवं उत्पाद मंत्री निरंजन पुजारी सदस्य के रूप में नामित किए गए हैं। जीएसटी काउंसिल ने इस बाबत आदेश जारी किया है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in