bhojpur-dm-roshan-kushwaha-inspected-sadar-hospital
bhojpur-dm-roshan-kushwaha-inspected-sadar-hospital

भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

आरा,9 जून(हि. स)।कोरोना महामारी में आरा सदर अस्पताल की व्यवस्था को ले लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को चुस्त दुरुस्त करने के अभियान के बीच बुधवार को एकबार फिर भोजपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने आरा सदर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के पूर्व आरा सदर अस्पताल में ईसीजी की सुविधा को बहाल कर दिया गया है। निरिक्षण के दौरान सिविल सर्जन को जरूरत के अनुसार मरीजो को निःशुल्क ईसीजी की सुविधा उपलब्ध कराने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आरा सदर अस्पताल में जर्जर भवनों की स्थिति देख सिविल सर्जन को भवनों की मरम्मती के लिए एक प्रस्ताव बना कर भेजने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पूरे अस्पताल परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया और उन्होंने देखा कि सदर अस्पताल की चहारदीवारी जगह जगह टूटी हुई है। टूटी हुई चहारदीवारी को मरम्मत कर आम रास्ता बनाये गए रास्तों को बंद करने का निर्देश सिविल सर्जन और अस्पताल प्रबन्धक को दिया। उन्होंने अस्पताल की चहारदीवारी को तोड़ने वाले और आम रास्ता बनाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सिविल सर्जन को आरटीपीसीआर जांच जल्द प्रारम्भ कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी के आरा सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कई अस्पताल कर्मी और अधिकारी भी साथ मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in