begusarai-artists-wave-at-parachum-in-ang-mahotsav-best-award-received
begusarai-artists-wave-at-parachum-in-ang-mahotsav-best-award-received

अंग महोत्सव में बेगूसराय के कलाकारों ने लहराया परचम, मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

बेगूसराय, 10 फरवरी (हि.स.)।बेगूसराय के कलाकारों ने 21वें अखिल भारतीय बहुभाषीय नाट्य प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।अंग साम्राज्य की धरती मुंगेर जिला के बरियारपुर में आयोजित तीन दिवसीय अंग महोत्सव की नाट्य प्रतियोगिता में आकाश गंगा के कलाकारों ने अपने नाटक 'देवियां' की प्रस्तुति कर प्रतियोगता की सभी विधाओं में अपना परचम लहराते हुए सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार प्राप्त किया। एसोसिएशन के सचिव गणेश गौरव को बेस्ट राइटर एवं निर्देशक का प्रथम पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए नरेश कुमार, लाईट के लिए रवि वर्मा, मंच सज्जा के लिए जितेन्द्र शर्मा, रूप सज्जा के लिए ईशा और चांदनी को पुरस्कृत किया गया। सहायक अभिनेत्री में प्रथम ईशा, द्वितीय चांदनी, तृतीय शालू और सहायक अभिनेता का प्रथम पुरस्कार रूपेश कुमार को दिया गया। नाटक में बतौर कलाकार मनीष, राहुल, रूपेश अंकित, साक्षी, पम्मी, ईशा, शालू, चांदनी, दिनेश, संतोष, बलराम, राधे शिवम की भूमिका सराहनीय रही। जबकि, प्रतिवर्ष रंग क्षेत्र के संवर्द्धन के लिए दिए जाने वाला अंग सम्मान आकाश गंगा के चांदनी कुमारी को दिया गया। सात से नौ फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता केे बाद नौ फरवरी की देर रात सभी को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के संयोजक डॉ. कुन्दन कुमार एवं पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय ने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आकाश गंगा के कलाकारों की रंगमंच के प्रति यह प्रतिबद्धता बनी रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/हिमांशु शेखर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in