basic-literacy-test-conducted-in-jail-38-women-prisoners-included
basic-literacy-test-conducted-in-jail-38-women-prisoners-included

जेल में हुई बुनियादी साक्षरता परीक्षा, 38 महिला कैदी हुए शामिल

बेगूसराय, 14 मार्च (हि.स.)। जेल में बंद कैदियों को भी शिक्षित कर मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बेगूसराय मंडल मंडल कारा में बंद कैदियों को भी शिक्षित किया जा रहा है। शिक्षित करने का अभियान चलाए जाने के बाद रविवार को मंडल कारा में शिक्षा विभाग द्वारा बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें महिला बंदियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जेल अधीक्षक ब्रजेश सिंह मेहता ने बताया कि शिक्षा विभाग और सरकार के सहयोग से जेल में बंदियों को साक्षर करने का अभियान लगातार चल रहा है। इसके लिए कई स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बंद महिला कैदियों के लिए रविवार को बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 38 महिला कैदियों ने नव साक्षर महिलाओं के लिए आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया। उन्होंने बताया कि अक्षर आंचल योजना के तहत बेगूसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रारंभिक शिक्षा के लिए परीक्षा आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में महिलाओं ने अपने साक्षरता के आयाम को कागजों पर गढ़ा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in