barauni-lucknow-special-express-will-run-every-day-from-22-march
barauni-lucknow-special-express-will-run-every-day-from-22-march

22 मार्च से प्रत्येक दिन चलेगी बरौनी-लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस

बेगूसराय, 11 मार्च (हि.स.)।कोरोना के कारण बंद पड़े ट्रेन सेवा को रेल मंत्रालय ट्रैफिक के आधार पर धीरे-धीरे शुरू करते जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार की औद्योगिक राजधानी बरौनी को नवाबों की नगरी लखनऊ से जोड़ने वाली सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन बरौनी-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन 22 मार्च से शुरू किया जा रहा है। 05203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस 22 मार्च से तथा 05204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस 23 मार्च से अगले आदेश तक प्रत्येक दिन चलेगी। 05203 बरौनी से प्रत्येक दिन रात में 20:25 बजे खुल कर, 20:44 बजे बछवाड़ा, 20:58 बजे दलसिंहसराय, 21:25 बजे समस्तीपुर, 21:43 बजे खुदीराम बोस पूसा, 21:57 बजे ढ़ोली, 22:30 बजे मुजफ्फरपुर, 23:25 बजे हाजीपुर, 00:04 बजे दिघवारा, 01:15 बजे छपरा, 02:15 बजे सिवान, 03:13 बजे भटनी, 03:33 बजे देवरिया सदर, 04:12 बजे चौरी चौरा, 05:05 बजे गोरखपुर कैंट, 05:42 बजे जगतबेला, 05:55 बजे सहजनवा, 06:12 बजे खलीलाबाद, 06:47 बजे बस्ती, 07:15 बजे बभनान, 07:44 बजे मसकनवा, 08:08 बजे मनकापुर, 09:25 बजे गोंडा, 09:54 बजे करनैलगंज, 10:12 बजे जरवल रोड, 10:32 बजे बुढ़वल, 11:16 बजे बाराबंकी, 11:53 बजे गोमतीनगर, 12:05 बजे बादशाहनगर एवं 12:24 बजे लखनऊ सिटी होते हुए 12:45 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। वापसी में 05204 बनकर प्रत्येक दिन शाम में 13:15 बजे लखनऊ से खुलेगी तथा 15:30 बजे लखनऊ सिटी, 15:50 बजे बादशाहनगर, 16:01 बजे गोमती नगर, 16:38 बजे बाराबंकी, 17:04 बजे बुढ़वल, 17:23 बजे जरवल रोड, 17:41 बजे करनैलगंज, 18:20 बजे गोंडा, 18:47 बजे मनकापुर, 19:03 बजे मसकनवा, 19:20 बजे बभनान, 20:15 बजे बस्ती, 20:47 बजे खलीलाबाद, 21:04 बजे सहजनवा, 21:55 बजे गोरखपुर, 22:23 बजे गोरखपुर कैंट, 22:48 बजे चौरी चौरा, 23:03 बजे गौरी बाजार, 23:18 बजे देवरिया सदर, 23:50 बजे भटनी, 00:50 बजे सिवान, 02:15 बजे छपरा, 03:01 बजे दिन दिघवारा, 03:50 बजे हाजीपुर, 04:50 बजे मुजफ्फरपुर, 05:16 बजे ढ़ोली, 05:30 बजे खुदीराम बोस पूसा, 06:05 बजे समस्तीपुर, 06:34 बजे दलसिंहसराय एवं 06:53 बजे बछवाड़ा होते हुए सुबह के 07:55 बजे बरौनी जंक्शन पहुंच जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in