गुरुवार को होगी बखरी विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली, नित्यानंद राय होंगे मुख्य अतिथि
गुरुवार को होगी बखरी विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली, नित्यानंद राय होंगे मुख्य अतिथि

गुरुवार को होगी बखरी विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली, नित्यानंद राय होंगे मुख्य अतिथि

बेगूसराय, 08 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा वार आयोजित होने वाले वर्चुअल रैली को लेकर कार्यकर्ताओं ने एड़ी चोटी एक कर दिया है। रैली में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क के साथ-साथ सोशल मीडिया समेत अन्य विभिन्न माध्यमों से भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर लिंक शेयर किए जा रहे हैं। विधानसभा वार आयोजित वर्चुअल रैली के अगली कड़ी में गुरुवार को बखरी विधानसभा क्षेत्र की रैली होनी है। इसके मुख्य वक्ता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय होंगे। रैली में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए बखरी विधानसभा के पूर्व विधायक रामानंद राम समेत तमाम कार्यकर्ता बुधवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को वर्चुअल रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के बाद रामानंद राम ने कहा कि वर्चुअल रैली का उद्देश्य विधानसभा चुनाव नहीं है। बल्कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह रैली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हैं जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी हर लोगों तक पहुंचाना है। इसके अलावा कोरोना काल में भाजपा द्वारा किए गए सेवा कार्यो को भी वर्चुअल रैली के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। गुरुवार को होने वाले इस रैली में बखरी विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग जुड़ेंगे। रैली का प्रसारण भाजपा के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in