babu-jagjivan-ram-remembered-on-the-113th-birth-anniversary
babu-jagjivan-ram-remembered-on-the-113th-birth-anniversary

113वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए बाबू जगजीवन राम

बेगूसराय, 05 अप्रैल (हि.स.)।प्रखर स्वतंत्रता सेनानी, कुशल नेतृत्वकर्ता तथा दलितों-वंचितों के मसीहा बाबू जगजीवन राम को उनकी 113 वीं जयंती पर सोमवार को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जगजीवन बापू का जन्म भले ही भोजपुर में हुआ था। लेकिन, वे पूरे देश में बाबू जी के नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने भारत सरकार में श्रम मंत्री, संचार मंत्री, रेल मंत्री, कृषि मंत्री, रक्षा मंत्री, और उप प्रधानमंत्री के पदों को सुशोभित किया। नगर निगम के उप महापौर राजीव रंजन, फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, महिला सेल सचिव सुनीता देवी एवं साहित्यकार चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि जगजीवन बाबू हमारे भारत के शान थे, बिहार की पहचान थे। उन्होंनेे हमेशा जात-पात से ऊपर उठकर गरीबों की सेवा कियाा। छात्र जीवन में ही गांधी जी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में कूद गए और आजीवन देश की सेवा करते हुए अपनी पहचान बनाई। आजादी के बाद से अंतिम समय तक सांसद केेे रूप में जनता की सेवा करते रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in