baba-saheb-dr-bhimrao-ambedkar-remembered
baba-saheb-dr-bhimrao-ambedkar-remembered

याद किए गए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर

दरभंगा, 14 अप्रैल (हि.स.)।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जिला इकाई द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ बाबा साहब अम्बेडकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। मौके पर अभाविप बिहार के प्रदेश सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण की कल्पना डॉ अम्बेडकर के सोच के बिना नही किया जा सकता है। जिसके लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इधर कोविड टीकाकरण को बाबा साहब के जन्मोत्सव पर विशेष रूप से समर्पित किया गया है। लिहाजा हमारा प्रथम दायित्व है कि अपने समाज के लोगों का अधिक से अधिक टीकाकरण हो, इसका ख्याल रखें। यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in