awadhesh-jha-nominated-as-the-president-of-all-india-sahitya-parishad
awadhesh-jha-nominated-as-the-president-of-all-india-sahitya-parishad

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष पद पर अवधेश झा मनोनीत

सहरसा,13 जून(हि.स.)।अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, सहरसा इकाई की अति महत्वपूर्ण बैठक कोरोना गाइडलाइंस के साथ रविवार को विद्यापति नगर में स्व• डॉ.जी.पी. शर्मा के आवास पर वरिष्ठ साहित्यकार उपाध्यक्ष श्यामा नन्द लाल दास "सहर्ष" जी की अध्यक्षता में हुई।जिसमे स्व. शर्मा के चित्र पर उपस्थित साहित्यकारों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये। मास्क का प्रयोग करते हुए तथा सोशल दूरी का ध्यान रखते हुए बैठक में परिषद के सभी साहित्यकार सम्मिलित होकर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के दिवंगत अध्यक्ष साहित्यकार डॉ. जी.पी.शर्मा आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किए।परिषद् की गतिविधियों पर आगे की रणनीति पर भी विचार की गई।जिसमें डॉ जी पी शर्मा के दिवंगत होने पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद सहरसा इकाई के अध्यक्ष पद खाली होने के फलस्वरूप उपस्थित साहित्यकारों द्वारा सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार झा"अवध को अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया।ज्ञातव्य हो कि कोरोना महामारी कई मूर्धन्य साहित्यकार को भी नहीं छोड़ा। जिसमें डॉक्टर शर्मा जी भी थे।उनका निधन कोरोना से हुआ। उपस्थित साहित्यकार एम. जेड. खाँ झंझट,ई रामेश्वर ठाकुर, डॉ सतीश कुमार दास,निखिल कुमार राही,ओम प्रकाश मुन्ना,डाॅक्टर मुरारी सिंह, विनोद कुमार, महेन्द्र प्रसाद, पं आनंद शास्त्री, इसराईल हामी,मुर्तजा नरियारवी,रघुवंश झा,अमित कुमार, दिलीप कुमार "दर्दी",आनंद कुमार, अवधेश कुमार झा"अवध, तथा कुमार विक्रमादित्य सहित अन्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in