assistance-of-one-lakh-rupees-to-the-dependents-of-bihar39s-dead-in-agra-road-accident
assistance-of-one-lakh-rupees-to-the-dependents-of-bihar39s-dead-in-agra-road-accident

आगरा सड़क हादसे में बिहार के मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रूपये की सहायता

पटना, 11 मार्च(हि.स.)।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क हादसे में मारे गए सात लोगों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रूपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल हुये लोगों के समुचित इलाज की भी नि:शुल्क व्यवस्था करने का निर्देष दिया है।इस संबंध में मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित बिहार के स्थानिक आयुक्त को उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर तत्काल सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देष दिये हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in