art-culture-minister-dr-alok-ranjan-told-the-budget-as-historic
art-culture-minister-dr-alok-ranjan-told-the-budget-as-historic

कला संस्कृति मंत्री डॉ आलोक रंजन ने बजट को बताया ऐतिहासिक

सहरसा,22 फरवरी (हि.स.)। बिहार सरकार में कला संस्कृति मंत्री डॉ आलोक रंजन ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।उन्होने कहा कि बिहार सरकार के वित्त मंत्री द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए दिया गया बजट जनकल्याण, रोजगार, स्वास्थ्य, उद्यमिता विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वित्त मंत्री ने समाज के सभी वर्गों एवं सभी क्षेत्रों का इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है।इस ऐतिहासिक बजट के लिए मैं वित्त मंत्री को धन्यवाद एवं साधुवाद देता हूं। जदयू जिला प्रवक्ता डॉ. मो. लुत्फुल्लाह ने कहा कि यह बजट 2021-22 सक्षम और आत्मनिर्भर बिहार की परिकल्पना को साकार करने वाला है। बजट पूरी तरह से संतुलित है और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल प्रबंधन में 2005 से अब तक अर्थव्यवस्था में विकास दर डबल डिजिट में रही है।उसे यह बजट और गति देगा। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in