amid-the-rain-the-mayor-and-deputy-mayor-got-the-wards-sanitized
amid-the-rain-the-mayor-and-deputy-mayor-got-the-wards-sanitized

बारिश के बीच मेयर और डिप्टी मेयर कराते रहे वार्डो को सैनिटाइज

गया, 17 मई (हि.स.)| नगर निगम द्वारा विगत कई दिनों से चलाए जा रहे सैनिटाइजेशन अभियान के तहत शहर के 24, 25, 26 व 27 वार्ड को सैनिटाइज किया गया। सोमवार को नगर निगम का यह अभियान स्टेशन रोड स्थित निगम के स्टोर से शुरू हुआ। अचानक बारिश शुरू हो गई। पहले तो बारिश देखकर अभियान में लगे लोग इधर-उधर छुपना चाहे। मेयर गणेश पासवान व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव के द्वारा बारिश में भी सैनिटाइजेशन करने को लेकर सभी लोग सड़कों पर डटे रहे। बारिश लगातार होती रही और मेयर व डिप्टी मेयर के द्वारा शहर की दुकानों और मकानों को सैनिटाइजेशन किया जाता रहा। इस दौरान डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि बारिश कोई मायने नहीं रखती। इंसान अगर दृढ़ इच्छाशक्ति कर ले तो एवरेस्ट पर भी फतह कर सकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के तमाम वार्ड पार्षद और सफाई कर्मियों ने यह निश्चय कर रखा है कि हमारा यह अभियान रुकेगा नहीं। हर हाल में शहर को लोगों को कोरोना महामारी से बचाना है और इसे लेकर हम लोग युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं। भले ही बारिश ने थोड़ी देर के लिए हमारे काम में खलल डाल दी हो लेकिन हमारी हिम्मत, जज्बा और हमारा जुनून कायम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को और भी व्यापक रूप देते हुए 65 सैनिटाइजेशन मशीन से दुकानों और मकानों को सैनिटाइज किया जा रहा है। बारिश के बीच भी हमारा अभियान रुकने वाला नहीं है। मेयर गणेश पासवान ने कहा कि नगर निगम के वार्ड संख्या 24, 25, 26 व 27 में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मुख्य सड़कों के अलावा तंग गलियों को भी सैनिटाइज व फॉगिंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम के तमाम सफाईकर्मी अधिकारी व वार्ड पार्षद युद्ध स्तर पर इस कार्य में लगे हुए हैं। आज की बारिश का यह संकेत है कि ऊपर वाला भी हमलोगों के साथ है। हमारा यह अभियान रुकने वाला नहीं है। शहर के सभी व्यक्तियों को कोरोना महामारी से बचाना हमारा लक्ष्य है। इ हिन्दुस्थान समाचार / पंकज/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in