algae-gupta-gave-a-philosophy-to-see-economics-from-the-perspective-of-history-cpi
algae-gupta-gave-a-philosophy-to-see-economics-from-the-perspective-of-history-cpi

शैवाल गुप्ता ने दिया था अर्थशास्त्र को इतिहास के नजर से देखने का दर्शन : भाकपा

बेगूसराय, 03 फरवरी (हि.स.)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला कार्यालय में बुधवार को बेगूसराय के लाल स्मृति शेष डॉ. शैवाल गुप्ता के सम्मान में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सीपीआई नेता कॉमरेड राम सुंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव मंडल सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि बिहार के पिछड़ेपन का कारण एवं निवारण के क्षेत्र में जो काम डॉक्टर गुप्ता ने किया वह अद्वितीय है। अर्थशास्त्र को इतिहास के नजरिए से देखने का दर्शन पहली बार किसी ने दिया तो वह डॉक्टर शैवाल गुप्ता हैं। डॉक्टर गुप्ता स्थाई रूप से बेगूसराय में भले ही नहीं रहते थे, लेकिन अपने पिता डॉक्टर पी. गुप्ता की तरह ही अपनी जन्मभूमि बेगूसराय के लिए हमेशा समर्पित रहते थे, किसी भी कार्यक्रम की सूचना पाकर व्यस्तता के बीच भी आ जाते थे। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए, यह सोच भी डॉक्टर गुप्ता का ही था। इन्हीं के प्रयास से पहली बार वित्त आयोग की सिफारिश से बिहार को केंद्रीय संसाधनों में अधिक हिस्सा मिला। वर्तमान बजट ने इस मामले में बिहारवासियों को निराश किया है। बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए विशेष राज्य का दर्जा दिलाना ही डॉक्टर गुप्ता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के शुरुआत उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए मौन श्रद्धांजलि से की गई। इस दौरान किसान आंदोलन में शहादत देने वाले किसानों के प्रति अलग से एआईवाईएफ के संयुक्त राज्य सचिव शंभू देवा द्वारा शोक प्रस्ताव लाते हुए आंदोलन को तेज करने के संकल्प को दोहराया गया। मौके पर सीपीआई नेता राम शंकर ठाकुर, अर्जुन सिंह, मो. ताजुद्दीन, गौतम कुमार, मनीष चौधरी, मो. नौशाद, एवं शिवम कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in