भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सुशांत  के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सुशांत के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सुशांत के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

सुशांत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की पटना, 20 जून (हि.स.)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सांत्वना देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह ने भी सुशांत के परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया। अक्षरा सिंह ने सुशांत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अक्षरा सिंह ने कुछ समय सुशांत के पिताजी से भी बात की। इस दौरान उनकी आंखें नम थी। अक्षरा ने कहा कि एक बेहद अच्छा इंसान चला गया। सुशांत को खोने का दर्द हर कलाकारों को है, जिसने संघर्ष से जिंदगी में कुछ हासिल की है। सुशांत की हंसी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती थी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिंदगी रहते किसी की कदर करो। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in