administration39s-operation-will-be-intensified-in-begusarai
administration39s-operation-will-be-intensified-in-begusarai

बेगूसराय में तेज होगा प्रशासन का ऑपरेशन दखल दहानी अभियान

बेगूसराय, 25 फरवरी (हि.स.)। अपर समाहर्ता मो. बलागउद्दीन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला राजस्व समन्वय समिति एवं लंबित नीलाम पत्र आदि की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के बाद अंचलवार अभियान बसेरा के तहत सर्वेक्षित भूमिहीन परिवारों को वितरित किए गए भूमि, ऑनलाइन म्यूटेशन, एलपीसी एवं ऑपरेशन भूमि दखल दहानी, लोक भूमि अतिक्रमण, लगान, वासगीत पर्चा, उच्च न्यायालय, राजस्व न्यायालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता न्यायालय आदि से संबंधित मामलों, सैरातों की बंदोबस्ती आदि की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को अंचल से जुड़े सभी मामलों की गंभीरता से समीक्षा कर लंबित मामलों का ससमय निष्पादन करने को कहा गया। अभियान बसेरा के तहत वर्तमान माह तक सर्वेक्षित पात्र परिवारों को वितरित किए गए भूमि की समीक्षा दौरान अंचलाधिकारी बेगूसराय सदर, मटिहानी, बरौनी एवं बखरी को विशेष प्रयास कर अवशेष परिवारों को भी अविलंब भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में सर्वेक्षित 4671 परिवारों में से 3287 परिवारों को भूमि वितरित किया जा चुका है। शेष 1384 परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने के साथ-साथ अन्य ऐसे परिवारों को भी चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। ऑनलाइन म्यूटेशन के लिए प्राप्त 94589 मामलों में से 14838 लंबित मामलों को भी निष्पादित करने का निर्देश दिया। बेगूसराय सदर, तेघड़ा, बछवाड़ा, भगवानपुर आदि के अंचलाधिकारी को ससमय निष्पादन का निर्देश दिया गया। जबकि, ऑपरेशन भूमि दखल देहानी की समीक्षा के दौरान छौड़ाही, बखरी, भगवानपुर, नावकोठी एवं बरौनी अंचलों में लंबित मामलों के निष्पादन के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान रेंट कलेक्शन, आय, आवासीय एवं जाति प्रमाणपत्र से संबंधित लंबित मामलों तथा वासगीत पर्चा के निष्पादन की समीक्षा के साथ-साथ उच्च न्यायालय, राजस्व न्यायालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन तिथि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदकों का निर्धारित मार्गदर्शिका के अनुरूप जांच करने का भी निर्देश दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र /चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in