abvp-campaign-in-ara-to-take-students39-contribution-in-construction-of-ram-temple
abvp-campaign-in-ara-to-take-students39-contribution-in-construction-of-ram-temple

राम मंदिर निर्माण में छात्रों का अंशदान लेने के लिए आरा में एबीवीपी ने चलाया अभियान

आरा, 26 फरवरी (हि.स.)।अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर आरा के विभिन्न कॉलेजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को निधि संग्रह अभियान चलाया। आरा के जैन कॉलेज,महाराजा कॉलेज,जगजीवन कॉलेज, महन्थ महादेवानन्द महिला कॉलेज और एसबी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी निधि संग्रह अभियान चलाया और कॉलेज के छात्र छात्राओं,शिक्षक और कर्मियों का अंशदान मन्दिर निर्माण के लिए सहयोग स्वरूप लिया। एबीवीपी की कार्यकर्ता,स्थानीय महिला कॉलेज की पीजी की छात्रा और एबीवीपी की बिहार की छात्रा प्रमुख अनामिका केशरी ने बताया कि सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या में बनने वाले प्रभु श्रीराम जी के मंदिर निर्माण के लिए योगदान देने का सुअवसर मिला है। इस मौके का भरपूर उपयोग एक एक लोगो को अभियान से जोड़ने और अंशदान में शामिल करने के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ता करने में जुटे हुए हैं। अनामिका ने बताया कि गत 15 जनवरी से 27 जनवरी तक चलने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में अब सिर्फ एक दिन शेष बचा हुआ है। अनामिका के अनुसार इस निधि संग्रह अभियान में छात्र छात्राओं शिक्षको और कर्मियों के बीच अंशदान करने को लेकर खासा उत्साह है।उत्साह और उमंग के बीच यह अभियान एक दिन बाद समाप्त हो जायेगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का सपना साकार होते आज की युवा पीढ़ी देख रही है और नई पीढ़ी के लिए यह क्षण अद्भुत, अविस्मरणीय और अकल्पनीय है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/हिमांशु शेखर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in