a-grand-urn-for-shrimad-bhagwat-katha-was-taken-out-for-the-shobha-yatra
a-grand-urn-for-shrimad-bhagwat-katha-was-taken-out-for-the-shobha-yatra

श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

बेगूसराय, 26 फरवरी (हि.स.)। 27 फरवरी से पांच मार्च तक जिला मुख्यालय के विष्णुपुर में चांदनी चौक के समीप श्रीमद् भागवत की रसधार बहेगी। कार्यक्रम को लेकर विष्णुपुर समेत आसपास के लोगों में उत्साह का माहौल है तथा सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व शुक्रवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाला गया, जिसमें भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कलश यात्रा की शुरूआत चांदनी चौक बाल योगी व्यामशाला से हुई तथा विभिन्न मार्गो से शहर का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर आकर संपन्न हो गया। विवेक कुमार ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन विष्णुपुर वासियों के सौजन्य से किया जा रहा है। कथा वाचक धर्मावत मनु महाराज (इलाहाबाद) के द्वारा 27 फरवरी से पांच मार्च तक संध्या तीन से छह बजे तक कथा का आयोजन किया गया है। व्यवस्थापक सचिन कुमार ने बताया कि कथा को लेकर कमेटी की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर कर ली गई है। राजेश कुमार, बबलू झा, मनोज कुमार एवं निराला कुमार समेत अन्य युवा कार्यक्रम के सफल आयोजन में जुटे हुए हैं। पांच मार्च को श्रीमद् भागवत कथा समापन के बाद छह एवं सात मार्च को रामधुनि, आठ मार्च को रामार्चा पूजन समारोह तथा नौ मार्च को पूर्णाहुति होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in