940-people-fined-for-mask-checking-campaign
940-people-fined-for-mask-checking-campaign

मास्क चेकिंग अभियान में 940 व्यक्तियों से वसूला गया जुर्माना

दरभंगा, 15 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम के आदेशानुसार कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाई गई है। अब तक किए गए मास्क चेकिंग अभियान में कुल 940 व्यक्तियों से जुर्माना की राशि वसूल की गई है। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों और थानाध्यक्ष को मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in