90th-martyrdom-day-celebrated-by-p-chandrasekhar-azad
90th-martyrdom-day-celebrated-by-p-chandrasekhar-azad

प.चन्द्रशेखर आज़ाद का मनाया गया 90वां शहादत दिवस

सहरसा,27 फरवरी (हि.स.)। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मांं भारती के लाल पंडित चंद्रशेखर आजाद जी के 90वीं शहादत दिवस पर शनिवार को आजाद युवा विचार मंच अध्यक्ष शैलेश कुमार झा की अध्यक्षता,आनंद झा एवं मंच के सचिव अमित कन्हैया के संचालन में कार्यक्रम आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम आजाद शिक्षा जागृति अभियान के मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सदर थानाध्यक्ष राजमणि, मंच के संरक्षक मंडल सदस्य बनगांव मुखिया धनंजय झा भगवानजी, समीर पाठक, जमशेदपुर में विगत 20 वर्षों से क्रिकेट का प्रशिक्षण दे रहे अशोक कुमार मिश्रा, कृषि विभाग मेंं कोडिनेटर विजय कुमार झा एवं बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रमंडल मंत्री संतोष कुमार झा कि उपस्थिति में सर्वप्रथम पंडित चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हूए आजाद शिक्षा जागृति अभियान का शुरुआत छोटे बच्चों के बीच पुस्तक बांंटकर किया गया। मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कुमार ने आजाद युवा विचार मंच द्वारा किये जा रहे कार्यों कि प्रशंसा करते कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता से ही समाज आगे बढ सकता है।आज हमारे समाज के बच्चे नशा एवं अपराध कि ओर ज्यादा अग्रसर हो रहे हैंं। इसे रोकने के लिए सबो को एकजुट होकर शिक्षा के जागरूकता की दिशा में नेक पहल करना होगा। तब जाकर ही नशामुक्त, अपराधमुक्त एवं स्वच्छ समाज का निर्माण हो सकता है। सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने कहा कि आजाद युवा विचार मंच का रक्तदान मुहिम के बाद शिक्षादान का मुहिम बहुत ही प्रशंसनीय है। समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना हमसबों कि जवाबदेही है। आजाद शिक्षा जागृति अभियान मंच के रघुवंश झा, अमित कुमार मिठू, खुशी भारद्वाज, सूर्यप्रकाश झा, संजीव कुमार झा, अंशु मिश्रा, सुरज कुमार, पार्थ झा, राज शुक्ला, अंशु ठाकुर, प्रशांत कश्यप, संतोष कुमार, दिपक कुमार सहित अन्य युवाओं द्वारा संजय गांधी उद्यान में वृक्षारोपण एवं भोजनदान का कार्यक्रम करते हूए अमर शहीद आत्मबलिदानी पं आजाद के शहादत को याद करते हूए श्रद्धांजलि अर्पित किया। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in