54-crores-deposited-in-chief-minister-relief-fund
54-crores-deposited-in-chief-minister-relief-fund

मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा हुआ 54 करोड़ रुपया

पटना, 25 मार्च (हि.स.)।मुख्यमंत्री राहत कोष में गुरुवार को 54 करोड़ रुपये की रकम जमा की गई। इसमें बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सबसे ज्यादा 12 करोड़ रुपये का चेक जमा किया है। इसके अलावा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने दस करोड़, बिहार राज्य सड़क विकास निगम दस करोड़ करोड़, बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने पांच करोड़, बिहार राज्य भवन निगम लिमिटेड ने पांच करोड़ का चेक जमा किया। बिहार राज्य शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम ने तीन करोड़, बिहार राज्य दुग्ध निगम फेडरेशन लिमिटेड तीन करोड़, बिहार राज्य आवास बोर्ड दो करोड़, बिहार राज्य शिक्षा अवसंरचना विकास निगम दो करोड़ और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम ने दो करोड़ का चेक जमा किया। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in