शुक्रवार को मिले 517 कोरोना संक्रमित, मंहगा पड़ रहा है बेवजह सड़क पर निकलना

517-corona-infected-on-friday-it-is-getting-expensive-going-on-road-unnecessarily
517-corona-infected-on-friday-it-is-getting-expensive-going-on-road-unnecessarily

बेगूसराय, 07 मई (हि.स.)। जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। लॉकडाउन के बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण प्रशासन को मजबूरी में लाठी चलानी पर रही है। शुक्रवार को यहां 517 नए संक्रमित पाए गए हैं, जबकि बीते 24 घंटे के दौरान 13 लोगों की मौत हो गई है। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि आज 517 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 551 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। सभी नए प्रभावित व्यक्तियों का निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ईलाज, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं कन्टेन्मेंट जोन निर्धारण आदि कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले में कुल एक्टिव मामलों की संख्या (होम आइसोलेशन सहित) 5162 है। आज बेगूसराय नगर निगम एवं सदर प्रखंड में 175, बरौनी प्रखंड में 43, तेघड़ा प्रखंड में 14, बखरी प्रखंड में 81, भगवानपुर प्रखंड में 24, मटिहानी प्रखंड में दस, गढ़पुरा प्रखंड में 29, बलिया प्रखंड में 57, बछवाड़ा प्रखंड में 32, चेरिया बरियारपुर प्रखंड में 17, साहेबपुर कमाल प्रखंड में चार, डंडारी प्रखंड में एक, छौड़ाही प्रखंड में 19, मंसूरचक प्रखंड में दो, नावकोठी प्रखंड में चार, खोदावंदपुर प्रखंड में तीन तथा वीरपुर प्रखंड में चार नए मामले सामने आए हैं। डीएम ने बताया कि कोरोना प्रभावित व्यक्तियों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संस्थागत व्यवस्था के अतिरिक्त निजी अस्पतालों से भी समन्वय स्थापित की गई है। कोविड संक्रमित व्यक्तियों के ईलाज के लिए 21 डीसीएचसी/सीसीसी संचालित हैं, जहां कि 855 बेड उपलब्ध हैं तथा 321 लोगों का इलाज चल रहा है। इधर, लॉकडाउन का पालन कराने केे लिए शुक्रवार को भी सुबह से ही प्रशासन एक्शन मोड में रही। इस दौरान बेवजह सड़क पर निकलने वालेे लोगों की जमकर पिटाई भी हुई। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in