3-employees-positive-in-boring-road-branch-after-bandhan-bank39s-aashiyanagar
3-employees-positive-in-boring-road-branch-after-bandhan-bank39s-aashiyanagar

बंधन बैंक के आशियानगर के बाद बोरिंग रोड ब्रांच में मिले 3 स्टाफ पॉजिटिव

पटना, 15 अप्रैल (हि.स)। कोरोना के दूसरी लहर ने राजधानी पटना के बोरिंग रोड में अपना कहर बरपाया है। यहां पर बंधन बैंक में काम करने वाले 3 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। आशंका है कि 3 अन्य भी पॉजिटिव हैं। उन्होंने भी जांच करवाई है। तीनों की रिपोर्ट नहीं आई है। फिलहाल सिम्टम बता रहे हैं कि यहां 6 स्टाफ कोरोना पॉजिटव हैं। बैंक में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बावजूद बोरिंग रोड बंधन बैंक खुला है। लोग आ-जा रहे हैं। जानकारी है कि बंधन बैंक के इस ब्रांच में कुल 16 स्टाफ हैं। इनमें से 6 क्वारंटाइन हैं। 10 में से 6 स्टाफ सेल्स से जुड़े हैं। यानी बैंक 4 स्टाफ से किसी तरह चलाया जा रहा है। बैंक इसी तरह चलता रहा तो पूरे बोरिंग रोड एरिया में रह रहे लोगों में कोरोना तेजी से फैल सकता है। आशियानगर ब्रांच गुरुवार को खोला गया कुछ दिन पहले बंधन बैंक के आशियानानगर ब्रांच में 12 स्टाफ पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन की टीम पहुंची थी और बैंक को दो दिनों के लिए बंद करवा दिया गया था। जिला प्रशासन ने यहां बैनर लगाकर इसे कोविड-19 प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया था। बंधन बैंक का आशियानगर ब्रांच गुरुवार को खोल दिया गया है। इस ब्रांच में पहले 12 स्टाफ पॉजिटिव पाए जाने के बाद 6 अन्य की भी जांच कराई गई थी। इनमें से 3 की रिपोर्ट निगेटिव और 3 की पॉजिटिव आई है। यहां एक स्टाफ बंधन बैंक के अन्य ब्रांच से बुलाया गया है। यानी 4 स्टाफ की बदौलत आशियानागर ब्रांच में बैंक का कामकाज चल रहा है। बैंक मैनेजर ने बताया कि डिजिटल बैंकिंग होने की वजह से कामकाज पर बहुत ज्यादा असर दो-तीन दिनों में नहीं पड़ा है। पटना में बंधन बैंक की 4 शाखाएं हैं। बोरिंग रोड, डाकबंगला, कंकड़बाग और आशियानानगर। बिहार में बंधन बैंक की 86 शाखाएं हैं। आशियानगर के बाद बोरिंग रोड ब्रांच में कोरोना फैलने के बाद बैंककर्मी भी डरे हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in