200-blankets-were-distributed-among-the-needy
200-blankets-were-distributed-among-the-needy

जरुरतमंद लोगों के बीच 200 कंबल का वितरण किया गया।

बेतिया, 20 जनवरी (हि.स.)। जिला रेड क्रॉस, बेतिया की ओर से बुधवार को रेड क्रॉस भवन में गरीब, जरुरतमंद लोगों के बीच 200 कंबल का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रभारी चेयरमैन सैयद अब्दुल मजीद व सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने बताया कि रेड क्रॉस सदस्यों के माध्यम से गरीब जरुरतमंदों को कंबल का कूपन प्रदान किया गया था। इसी कूपन के आधार पर कंबल वितरण किया जा रहा है। ठंड का समय गरीब, असहायों के लिए कठिन समय होता है। पदाधिकारीद्वय ने यह भी बताया कि इस बार की ठंड में विंटर जैकेट एवं कंबल वितरण के बाद यह तीसरा कार्यक्रम है। आगे भी हम प्रयासरत हैं। रेड क्रॉस ने सभी सामाजिक संगठनों से मानवता के सेवार्थ आगे आने की अपील की है। मौके पर प्रबंध समिति सदस्य सैयद शकील अहमद, सूर्यकान्त मिश्र, सत्येन्द्र शरण, आजीवन सदस्य डॉ. इंतेसारुल हक, जगदेव प्रसाद, संजय कुमार, रेमी पीटर, विनय कुमार, मो. आरिफ़, डॉ. मुकेश कुमार, गंगा सागर, कमलेश सरकार, कर्मी महेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे। कंबल प्राप्त करने वाले विनोद साह, जगदीश भगत, धीरज कुमार, रामायण यादव, शिवनाथ बैठा, मुन्नी खातून, मु. सतिया, नयनतारा देवी, बबुनी देवी सहित सभी लाभार्थियों ने रेड क्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/अमानुल हक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in