136th Establishment of Congress and 98th Party Day celebrated
136th Establishment of Congress and 98th Party Day celebrated

कांग्रेस का 136वां स्थापना और 98वां दल दिवस मनाया गया

पटना, 28 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस एवं कांग्रेस सेवा दल का 98वां दल दिवस आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उद्यान स्थित झंडाचौक पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस नेताओं के बीच बड़े उत्साह के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कांग्रेस ध्वज फहराया एवं प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक रामानन्द सिंह को नया कांग्रेस झंडा प्रदान किया। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके. वर्मा ने बताया कि कांग्रेस सेवा दल के जवानों ने कांग्रेस ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों एवं सेवा दल के जवानों को सम्बोधित करते हुए डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि आज देश में वर्त्तमान केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। डॉ. झा ने कहा कि आज सारे देश के किसान अपनी उचित मांगों के लिये इस भीषण शीतलहरी में दिल्ली की सीमा पर 32 दिनों से आन्दोलनरत हैं, लेकिन भाजपा की केन्द्र सरकार बड़े उद्योगपतियों एवं कारपोरेट घरानों के दबाब में देश के किसानों की उचित मांग पर आखें मूंद कर बैठी है। उन्होंने कहा कि आज देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में प्रत्येक दिन बढ़ोत्तरी हो रही है तथा रसाई गैस की कीमत में इस महीने 100 रूपये की वृद्धि हुई है। डॉ. झा ने कहा कि आज देश का जन-जीवन मंहगाई से त्रस्त है। उन्होंने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि वर्त्तमान केन्द्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने के लिये तैयार रहें। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के नेतृत्व में एक तिरंगा मार्च सदाकत आश्रम से बांसघाट स्थित प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल तक जाकर उनकी समाधि पर माल्यार्पण किया। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in