सेवा ही संगठन नामक ई-बुक का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
सेवा ही संगठन नामक ई-बुक का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

सेवा ही संगठन नामक ई-बुक का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

सेवा ही संगठन नामक ई-बुक का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया विमोचन गुवाहाटी, 18 सितंबर (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयार किए गए सेवा ही संगठन नामक ई-बुक का शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम के जरिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विमोचन किया। विमोचन समारोह का आयोजन राजधानी गुवाहाटी के आमबारी स्थित रविंद्र भवन में प्रदेश भाजपा द्वारा किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस ई-बुक के प्रदेश संयोजक विजय कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान ई-बुक के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें समाहित किए गए विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए इसे तैयार करने में सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री सोनोवाल, वित्त मंत्री डॉ हिमंत तथा भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा अध्यक्ष रंजीत दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण काल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को इसी बुक में समाहित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज हमें इस बात के लिए गर्व हो रहा है कि पूरे भारतवर्ष में इस प्रकार का ई-बुक असम में सर्वप्रथम बनाया गया है। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ शर्मा ने कहा कि असम समेत भारत के सभी भाजपा शासित राज्यों ने कोरोना संकट के बावजूद अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया है। यहां तक कि विदेशों में रहने वाले लोगों के खातों में 1000 डॉलर करके भेजा गया। वहींं, देश में असम से बाहर रह रहे चार लोगों के खाते में 150 करोड़ रुपये भेजे गए। उन्होंने अपने संबोधन में कोरोना को लेकर किए गए कार्यों की चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि असम में किस प्रकार पूर्णा को लेकर तत्परता दिखाई गई है। उन्होंने कोविड-19 टेस्ट संबंधित आंकड़ा भी विस्तार पूर्वक प्रस्तुत किया। हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in