सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत,  एक घायल
सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत, एक घायल

सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत, एक घायल

नगांव (असम), 31 जुलाई (हि.स.)। नगांव जिला के उपपाथरी बाईपास इलाके में शुक्रवार को हुए सड़क दुर्घटना में सगे भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि, एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों नरेन कुमार गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तेज रफ्तार सेंट्रो कार (एएस-01ईएच-4065) द्वारा एक स्कूटी (एएस-02एस-8846) को ठोकर मारे जाने के चलते स्कूटी सवार पल्लव सैकिया व उसकी बहन पंखी सैकिया और चचेरी बहन प्रनामी बोरा गंभीर रूप से घायल हो गयी। कुछ देर बात मौके पर ही पल्लव सैकिया की मौत हो गई। जबकि, गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल उन्नत चिकित्सा के लिए ले जाते समय पंखी सैकिया ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं पुतुल सैकिया को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके से कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पल्लव और पंखी सगे भाई बताए गए हैं। पल्लव इस वर्ष हाई सेकेंडरी की परीक्षा पास किया था। जबकि पंखी नौवीं कक्षा का छात्रा बतायी गयी है। घटना के समय तीनों भाई बहन कोवर गाने की शूटिंग करने गए हुए थे। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गंभीर रूप से घायल प्रनामी बोरा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in