शिशु दिवस व दीवाली पर मुख्यमंत्री ने एसओएस विलेज के बच्चों को दिए उपहार
शिशु दिवस व दीवाली पर मुख्यमंत्री ने एसओएस विलेज के बच्चों को दिए उपहार

शिशु दिवस व दीवाली पर मुख्यमंत्री ने एसओएस विलेज के बच्चों को दिए उपहार

गुवाहाटी, 14 नवम्बर (हि.स.)। प्रकाश के उत्सव दीवाली और बाल दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल ने शनिवार को राजधानी के आजरा स्थित शिशु विलेज के बच्चों के साथ समय बिताया और बच्चों के बीच उपहार व फल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रोत्साहित और प्रेरित करते हुए उन्हें दीवाली की शुभकामनाएं दी। वहां उपस्थित बच्चों को मुख्यमंत्री ने कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उचित शिक्षा के द्वारा ज्ञान प्राप्त करके ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे इस देश का भविष्य हैं और सभी बच्चों को एक आदर्श नागरिक के रूप स्वयं को तैयार करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को खेल के माध्यम से अपने स्वास्थ्य और खेलकूद से ही शारीरिक व मानसिक विकास को विकसित करने की आवश्यकता के बारे में भी बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बच्चों के विकास के लिए सामाजिक कल्याण व स्वास्थ्य क्षेत्र की बेहतरी के लिए कई परियोजनाएं शुरू की है। उन्होंने पूर्व प्रधान मुख्यमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि बचपन से ही शारीरिक विकास के द्वारा एक अच्छे नागरिक का निर्माण संभव है। महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा के अपने संदेश के माध्यम से मानवता के बीज को अंकुरित किया था। एसओएस के बच्चों को महात्मा, महान संतों व वीरों के आदर्शों से आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अनुसाशन का पालन करना चाहिए व नियमित रूप से अध्ययन करना चाहिए। एक आदर्श व्यक्ति के रूप में एक सुंदर जीवन बिताने की कोशिश करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में सांसद क्वीन ओझा, दुलियाजान नुमालीगढ़ पाइप लाइन के अध्यक्ष, उपायुक्त विश्वजीत पेगु, एसओएस विलेज के प्रशासक सुवोध गोस्वामी के साथ अनेक गणमान्य व्यक्तिया उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ देबोजानी/ अऱविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in