रिपुन बोरा के निलंबन के विरोध में राजीव भवन में धरना देंगे कांग्रेसी
रिपुन बोरा के निलंबन के विरोध में राजीव भवन में धरना देंगे कांग्रेसी

रिपुन बोरा के निलंबन के विरोध में राजीव भवन में धरना देंगे कांग्रेसी

रिपुन बोरा के निलंबन के विरोध में राजीव भवन में धरना देंगे कांग्रेसी गुवाहाटी, 21 सितंबर (हि.स.)। सात अन्य राज्यसभा सदस्यों के साथ ही पूरे अधिवेशन के लिए संसद से निलंबित हुए असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा द्वारा संसद भवन परिसर में धरना दिए जाने के बाद अब असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसको लेकर अनशन करेगी। मंगलवार को सुबह 11 बजे से 2 घंटे के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के सदस्य धरना पर बैठेंगे। इस दौरान पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता राज्य भवन में उपस्थित होंगे। पार्टी के महासचिव (प्रशासन) रंजन बोरा ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा कृषक विरोधी इस बिल का कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के विरोध करने के अधिकार का दमन कर रही है। तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। लेकिन, कांग्रेस हरा स्तर पर भाजपा सरकार की इस तुगलकी व्यवस्था का विरोध करेगी। हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश / अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in