मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड का किया पुनर गठन
मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड का किया पुनर गठन

मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड का किया पुनर गठन

गुवाहाटी, 28 सितम्बर (हि.स.)। पूरी तरह से स्वच्छ और भेदभाव रहित पुलिस विभाग ने सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के उद्देश्य से सोमवार को मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राज्य के पुलिस भर्ती बोर्ड का पुनर गठन किया है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों आयोजित होने वाली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा के एक दिन पहले प्रश्न पत्र लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द करते हुए मुख्यमंत्री ने मामले की जांच सीआईडी और क्राइम ब्रांच को सौंपा था। इस मामले में कई लोगों की अभी तक गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके मद्देनजर भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भास्करज्योति महंत को नियुक्त किया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरमित सिंह को सदस्य सचिव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एलआर बिश्नोई और आईजीपी हीरेन नाथ को बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। आगामी 20 नवम्बर के अंदर पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा को पूरा करने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है। पूरी परीक्षा को भेदभाव रहित और त्रुटी रहित आयोजित करने का भी निर्देश दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in