भाजपा राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक
भाजपा राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

भाजपा राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

गुवाहाटी, 27 अगस्त (हि.स.)। राजधानी के हेंगराबारी स्थित असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपायी भवन में नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। भाजपा के राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव बीएल संतोष की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न राजनीतिक बिंदुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में आगामी दिनों में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर के अवसर पर 14 से 20 सितम्बर तक सप्ताहव्यापी विभिन्न सेवा गतिविधियों द्वारा "सर्वश्रेष्ठ सप्ताह" के रूप मनाया जाएगा। 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर पूर्व की तरह ही भाजपा के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने-अपने स्थानों पर भाजपा का झंडा फहराएंगे। वहीं आगामी गांधी जयंती के अवसर पर 25 सितम्बर से0 2 अक्टूबर तक "वी वोकल फॉर लोकल देन ग्लोबल" विषय को लेकर असम के प्रत्येक जिला, मंडल तथा बूथ स्तर तक आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिन 02 अक्टूबर को राज्यभर में मंडल तथा बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ता स्वच्छता कार्यक्रम मनायेंगे। उल्लेखनीय है कि 04 सितम्बर को पहली नवगठित राज्य कार्यकारी बैठक के आयोजन के साथ पार्टी के एजेंडे के अगले सौ दिनों के कार्यक्रम उक्त बैठक में तय किया जाएंगे। भाजपा के असम प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा के पूर्वोत्तर संगठनिक सचिव अजय जामवाल, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद रमेन डेका के साथ ही भाजपा के प्रदेश संगठनिक सचिव फणींद्र नाथ शर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार /देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in