भाजपा प्रशिक्षण विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
भाजपा प्रशिक्षण विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

भाजपा प्रशिक्षण विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

-बैठक में पदाधिकारियों के प्रशिक्षण पर चर्चा गुवाहाटी, 21 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश भाजपा प्रशिक्षण विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक में पदाधिकारियों के प्रशिक्षण पर चर्चा की गयी। भाजपा में नए सदस्य तथा बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक विभिन्न स्तरों की कमेटियों में नए दायित्व का पदभार लेने वाले प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पार्टी नीति, आदर्श, कार्यपद्धती, कार्य चर्चा, पंच निष्ठा, पार्टी अनुशासन आदि विभिन्न विषयों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य व कार्य सूची तैयार करने के साथ आने वाले दिनों में विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के उद्देश्य से बुधवार प्रदेश भाजपा प्रशिक्षण विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। भाजपा के प्रदेश के प्रवक्ता मनोज बरुवा ने एक बयान में बताया है कि इस बैठक में प्रदेश भाजपा की 39 सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला प्रशिक्षण विभाग की संयोजक और सह संयोजकों ने हिस्सा लिया। बैठक में अगले 28 अक्टूबर से पूरे राज्य में 1 महीने के कार्यक्रमों के साथ मंडल स्तर के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। प्रशिक्षण विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के प्रदेश सांगठनिक महासचिव फणींद्र नाथ शर्मा, राज्य परिषद के सदस्य विमल ओसवाल, प्रदेश महासचिव व सांसद राजदीप राय, प्रदेश सचिव दिप्लो रंजन शर्मा के साथ अन्य उच्च पदाधिकारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। बैठक में विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। हिन्दुस्थान समाचार /देबोजानी// अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in