भाजपा की नवम्बर में आयोजित होंगी 3200 सांगठनिक सभाएं

भाजपा की नवम्बर में आयोजित होंगी 3200 सांगठनिक सभाएं
भाजपा की नवम्बर में आयोजित होंगी 3200 सांगठनिक सभाएं

गुवाहाटी, 21 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य में वर्ष 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सत्ताधारी पार्टी भाजपा अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में जुट गयी है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने आगामी विधानसभा को देखते हुए पार्टी की तैयारियों को संतोषजनक रूप से आगे बढ़ने की बात कही है। चुनावों के प्रति पार्टी की सांगठनिक तैयारियां काफी नये तरीके से आगे बढ़ रही है। आगामी नवम्बर माह को वाइब्रेंट माह के रूप में मनाने की बात करते हुए मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से 3200 सांगठनिक सभाओं का आयोजन किया जाएगा। देश के इतिहास में एक महीने में इतनी बड़ी सभाओं का आयोजन करना एक नजीर साबित होगा। दास ने कहा कि यह असम भाजपा टीम के सामूहिक प्रयास से संभव होगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब तक 07 मोर्चाओं की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई है। और, आगामी 30 और 31 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत धेमाजी ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक आयोजन होने जा रही है। वर्तमान में 232 जिला स्तर पर कार्यकारी सभाओं का आयोजन हो रहा है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस शासन के समय होने वाले साम्प्रदायिक हिंसा के विपरीत मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवनाल नेतृत्वाधीन सरकार के कार्यकाल के दौरान ऐसी एक भी घटना सामने नहीं आई है। वहीं कांग्रेस के मुंह से राम नाम शोभा नहीं देने का उल्लेख करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस राज्यवासियों को गलत रास्ते पर ले जाने के अलावा अन्य कोई काम नहीं करती है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in