भाजपा किसान मोर्चा की पहली दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक रंगिया में 16 से
भाजपा किसान मोर्चा की पहली दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक रंगिया में 16 से

भाजपा किसान मोर्चा की पहली दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक रंगिया में 16 से

गुवाहाटी, 14 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश किसान मोर्चा की पहली दो दिवसीय बैठक इस महीने की 16-17 अक्टूबर में रंगिया में आयोजित होने जा रही है। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रफुल्ल बोरा की पहल पर आयोजित इस बैठक के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भाजपा के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास के दूसरे घोषित कार्यकाल में किसान मोर्चा की यह पहली कार्यकारिणी की बैठक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने देश तथा राज्य के कृषि की बेहतरी और विकास के लिए कृषि के माध्यम से प्रगति करने के उद्देश्य से भाजपा राज्य सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान कई कदम उठाए गए हैं। कार्यकारिणी बैठक में राज्य के भाजपा के 39 संगठनात्मक जिलों के 3-3 प्रतिनिधियों के साथ राज्य के किसान मोर्चा के सदस्य भी शामिल होंगे। ज्ञात हो कि केंद्र और राज्य सरकार के कृषि क्षेत्रों के साथ जुड़े किसानों के लिए कल्याणकारी परियोजनाओं के उचित कार्यान्वयन और कृषि में युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक प्रस्ताव बैठक में पारित किए जाएंगे। राज्य किसान मोर्चा को एक नया रूप देने के लिए नई प्रक्रिया पर बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। दो दिवसीय इस सांगठनिक बैठक में विभिन्न वक्ता, पार्टी के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। दो दिवसीय बैठक में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, नेडा के संयोजक तथा शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा, राष्ट्रीय महासचिव व सांसद दिलीप सैकिया, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सांसद राजकुमार शाह आदि अनेक शीर्ष नेता उपस्थित रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in