बगैर किसी भेदभाव के सभी 33 जिलों के विकास के लिए कार्य किया : सोनोवाल
बगैर किसी भेदभाव के सभी 33 जिलों के विकास के लिए कार्य किया : सोनोवाल

बगैर किसी भेदभाव के सभी 33 जिलों के विकास के लिए कार्य किया : सोनोवाल

धुबड़ी, 28 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा है कि बगैर किसी भेदभाव के उनकी सरकार ने राज्य के सभी 33 जिलों के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा जो कार्य किए गए हैं, उससे सभी लोग समान रूप से लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुवाहाटी से दक्षिण पूर्व एशिया के देशों के लिए जो कार्गो सेवा शुरू की गई है, उसके जरिए सब्जी तथा अन्य कृषि उत्पाद यहां के किसान पड़ोसी देशों में भेज सकेंगे। जिससे उनका अधिक फायदा होगा। ये बातें मुख्यमंत्री सोनोवाल ने राज्य के धुबड़ी जिला मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शरत चंद्र सिन्हा कंपलेक्स के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। एक करोड़ रुपए की लागत वाली इस योजना के लिए धन का आवंटन वर्ष 2016-17 के चीफ मिनिस्टर अनटाइड फंड से किया गया था । मुख्यमंत्री ने कहा कि धुबड़ी से फूलबाड़ी तक ब्रह्मपुत्र पर बन रहे 18 किलोमीटर लंबे पुल, जिले के फूलगुड़ी स्थित एयरपोर्ट के साथ ही जिले में चल रही रेलवे की परियोजनाओं का निर्माण कार्य संपन्न हो जाने के बाद धुबड़ी जिले का विकास बहुत तेजी से हो जाएगा। उन्होंने कहा कि धुबड़ी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का निर्माण कार्य काफी प्रगति पर है। इसके बन जाने के बाद इस इलाके के लोगों को स्वास्थ्य लाभ के लिए यहां से अन्य राज्यों में जाना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 में सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को आगे लेकर दिन-रात राज्य के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। धुबड़ी से लेकर सदिया तक समान रूप से विकसित करने की कोशिश की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद प्रदान बरुवा, विधायक अशोक सिंधी, अश्वनी राय सरकार, असम पर्यटन निगम के अध्यक्ष जयंत मल्ल बरुवा, शरत चंद्र सिन्हा के परिजन अरुण कुमार सिन्हा समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in