प्रदेश भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के उपलक्ष में कई कार्यक्रम आयोजित
प्रदेश भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के उपलक्ष में कई कार्यक्रम आयोजित

प्रदेश भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के उपलक्ष में कई कार्यक्रम आयोजित

प्रदेश भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के उपलक्ष में कई कार्यक्रम आयोजित गुवाहाटी, 16 सितंबर (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में बुधवार को राज्य के प्रायः सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। 12 जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जबकि, इस अवसर पर राज्य की 25000 बूथ कमेटियों द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजधानी गुवाहाटी के वशिष्ठ मंदिर प्रांगण स्थित बूथ संख्या 222 पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने वृक्षारोपण किया। वहीं, कल गुरुवार को राजधानी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र प्रेक्षागृह में राज्य के 70 जाति, जनजातियों के शिल्पियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, नेडा के संयोजक डॉ हिमंत विश्व शर्मा के साथ ही विशिष्ट पत्रकार कनक सेन डेका समेत कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहेंगे। कल इस उपलक्ष्य में राज्य के विभिन्न स्थानों पर प्लाज्मा दान किया जाएगा। 15 सितंबर को इस उपलक्ष्य में राज्य के 39 जिलों के 2709 गांवों में स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक को लेकर जन जागरण अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in