प्रथम एनडीआरएफ का बाढ़ व बचाव पर संयुक्त मॉक ड्रिल
प्रथम एनडीआरएफ का बाढ़ व बचाव पर संयुक्त मॉक ड्रिल

प्रथम एनडीआरएफ का बाढ़ व बचाव पर संयुक्त मॉक ड्रिल

कछार (असम), 19 जनवरी (हि.स.)। एनडीआरएफ के महानिदेशक सत्य नारायण प्रधान के निर्देशन में प्रथम वाहिनी एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट संजीव कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कछार जिला के चाकरचम में बाढ़ तथा उससे वचाव पर राज्य स्तरीय संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आपदा के समय जनता में जागरूकता पैदा करना। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का तरीका बताना था। ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सिविल डिफेंस के कर्मी शामिल हुए। पूर्वोत्तर आपदाओं के लिए सवेंदनशील है। बाढ़ के कारण आने वाली आपदा के दौरान बचाव अभियान काफी चुनौतीपूर्ण है। गहन प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल आपदा की स्थिति में प्रतिक्रिया करने के लिए आत्मविश्वास विकसित करता है। एक प्रतिक्रिया बल के रूप में एनडीआरएफ बचाव दल अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता रखता है। आपदा प्रबंधन पूर्वोत्तर में विकास के टिकाऊ होने की कुंजी है। पूर्वोत्तर राज्य बाढ़ के अंतर्गत आते हैं, जो इन राज्यों के खतरों और संबंधित जोखिमों के लिए अधिक संवेदनशील बनाते हैं। आपदा प्रबंधन में समुदाय एक बहुत महत्वपूर्ण तत्व है, अगर हम स्थिर और सुरक्षित समाज के लिए आपदा प्रतिरोध क्षमतापूर्ण भारत का सपना देखते हैं, तो समुदाय को संवेदनशील बनाना होगा और आपदा प्रबंधन की मूल बातों से निपटने के लिए जागरूक करना होगा। एनडीआरएफ अपने मिशन पर है जिसका उद्देशय है: "अपदा सेवा सैदव।" हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in