प्रख्यात साहित्यकार जयकांत गंधीया के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
प्रख्यात साहित्यकार जयकांत गंधीया के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

प्रख्यात साहित्यकार जयकांत गंधीया के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

गुवाहाटी, 14 दिसम्बर (हि.स.)। राज्य के प्रख्यात साहित्यिकार, लोक साहित्यकार व शोधकर्ता जयकांत गंधीया के निधन पर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि जयकांत गंधीया अपने जीवन काल में साहित्य और लोक संस्कृति की दुनिया में एक विशेष योगदान दिया है। जिसके लिए उन्हें हर कोई श्रद्धा के साथ याद करेगा। जयकांत गंधीया असमिया भाषा और संस्कृति के एक समर्पित सेवक थे। उन्होंने कई पुस्तकों की रचना कर असमिया साहित्य की दुनिया में विशेष योगदान दिया है। वे तिनसुकिया जिले के साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष भी थे। इसके साथ ही वे विभिन्न सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे। मुख्यमंत्री ने भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस असाधारण रचनात्मक प्रतिभावान व्यक्ति के निधन से हमारे जीवन में एक अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। हिन्दुस्थान समाचार /देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in