पूसीरे मुख्यालय में राजभाषा सप्ताह का उद्घाटन
पूसीरे मुख्यालय में राजभाषा सप्ताह का उद्घाटन

पूसीरे मुख्यालय में राजभाषा सप्ताह का उद्घाटन

-पूर्वोत्तर सीमा रेलवे राजभाषा की प्रगति के लिए कटिबद्ध – संजीव राय गुवाहाटी, 14 सितम्बर (हि.स.)। राजधानी के मालीगांव स्थित पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) के मुख्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस समारोह का ऑनलाइन उद्घाटन महाप्रबंधक संजीव राय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमीत शाह के हिंदी दिवस के संदेश का वाचन करते हुए किया। उन्होंने कहा कि हिंदी की सबसे बड़ी शक्ति इसकी वैज्ञानिकता, मौलिकता, सरलता, सुबोधता और स्वीकार्यता भी है। हिंदी हमारे सांस्कृतिक भाषायी एकता का प्रतीक है। भाषा की इस विषेशता के कारण भारतीय संविधान सभा ने 14 सितम्ब,र 1949 को इसे संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकार किया। संविधान दायित्यों का निर्वहन करने के लिए केंद्रीय सरकार के कार्यालयों में मूल रूप से हिंदी में कार्य किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हिंदी का कद मजबूत हुआ है तथा हिंदी युवा पीढ़ी के साथ जुड़ने की ओर अग्रसित हो रही है। उन्होंने वर्तमान समय में भाषा के विकास में सूचना प्रौद्योगिकी को जोड़कर वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों में निर्मित स्मृति आधारित अनुवाद टुल्स कंठस्थ का भी उल्लेख किया तथा विभिन्न प्रकार के अनुप्रयुक्त टुल्स जिससे हिंदी के कार्य में वृद्धि होती है, की जानकारी दी। इसके पूर्व महाप्रबंधक ने अपने संक्षिप्त अध्यक्षीय संबोधन का प्रारंभ हिंदी दिवस की शुभकामना और बधाई देते हुए किया और कहा कि पूर्वोत्तर सीमा रेल राजभाषा में कार्य के प्रति कटिबद्ध है और यहां राजभाषा का बेहतरीन कार्य हो रहा है जिसे उन्होंने अपने विभिन्न कार्यालयीन कार्यों एवं निरीक्षण के दौरान पाया है। इसी क्रम में अपर महाप्रबंधक राधे रमन ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के हिंदी दिवस संदेश का वाचन करते हुए कहा कि हिंदी भाषा भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता की प्रतीक है। सभी भारतीय भाषाएं आपसी सौहार्द, संस्कृति और संस्कारों की संवाहक होती है और यही इसकी जीवंतता का प्रमाण है। हिंदी दिवस उद्घाटन के ऑनलाइन समारोह में पूसीरे के महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों का स्वागत करते हुए मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त संजय किशोर ने अपने स्वागत भाषण में सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं एवं हिंदी दिवस के ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा कि हिंदी भाषा समन्वय का कार्य करती है और यह हमारी एकता का प्रतीक है। साथ ही, उन्होंने पूर्वोत्तर सीमा रेल में हुई राजभाषा प्रगति की संक्षिप्त जानकारी दी। इस उद्घाटन समारोह में नेहू केन्द्रीय विश्वविद्यालय, शिलांग के हिंदी विभाग के प्रो दिनेश चौबे को प्रमुख वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक (राजभाषा) लक्ष्मण शिवहरे ने किया तथा आभार प्रर्दशन सहदेव सिंह पुरती ने किया। हिंदी सप्ताह के दौरान पूसीरे मुख्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। समापन समारोह 18 सितम्बर को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in