पूर्व मंत्री दिलदार रेजा के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया शोक
पूर्व मंत्री दिलदार रेजा के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया शोक

पूर्व मंत्री दिलदार रेजा के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया शोक

गुवाहाटी, 27 सितम्बर (हि.स.)। असम सरकार के पूर्व मंत्री तथा बाघबर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलदार रेजा के निधन पर असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने गंभीर शोक व्यक्त किया है। अपने बयान में बोरा ने कहा है कि कांग्रेस के नीति-आदर्श के प्रति दिलदार रेजा का अटूट विश्वास था। वे कांग्रेस के एक निष्ठावान कार्यकर्ता थे। वर्ष 1991 में असम विधानसभा में पहली बार चुनकर पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया सरकार में मंत्री का पदभार संभाला था। बाघबर विधानसभा क्षेत्र से वे तीन बार विधायक चुने गए थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई सरकार में भी संसदीय सचिव के रूप में अपने दायित्वों का पालन किया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि छात्र जीवन से अल्पसंख्यक छात्र संगठन आमसू के साथ जुड़कर छात्र राजनीति करते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना ज्ञापित किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in