पूरे राज्य में मनायी गई भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका की जयंती
पूरे राज्य में मनायी गई भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका की जयंती

पूरे राज्य में मनायी गई भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका की जयंती

गुवाहाटी, 08 सितम्बर (हि.स.)। पूरे राज्य में मंगलवार को भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका की जयंती मनायी गई। राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने भूपेन दा को याद करते हुए उनके चित्र व उनकी प्रतिमाओं पर फूल-माला चढ़ाकर अपनी श्रद्धा ज्ञापित की। असम में जन्मे भूपेन हजारिका सिर्फ गायक ही नहीं बल्कि, गीतकार, संगीतकार, कवि, फिल्म निर्माता समेत विभिन्न प्रतिभाओं के धनी थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भूपेन दा की जयंती पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शाह ने ट्वीट कर कहा कि भारत रत्न ब्रह्मपुत्र के कवि डॉ भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भूपेन दा एक संगीत उस्ताद और बहुआयामी व्यक्तित्व के रूप में सामाजिक समरसता और सार्वभौमिक भाईचारे को मजबूत करने वाली अपनी संगीत रचनाओं के साथ लाखों लोगों के जीवन को समृद्ध किया। उल्लेखनीय है कि कला जगत में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया है। 08 सितम्बर, 1926 को हजारिका का जन्म तिनसुकिया जिला के सदिया में में हुआ था। हुआ था और 05 नवम्बर, 2011 को उनका स्वर्गारोहण हुआ था। भारत रत्न डॉ हजारिका की 98वीं जयंती पर गुवाहाटी के जालुकबारी स्थित भूपेन दा के समाधि स्थल पर असम सरकार के सांस्कृतिक निदेशालय के सौजन्य से केंद्रीय रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार बेहद सामान्य तरीके से भूपेन दा की जयंती मनायी गई। इस कार्यक्रम के द्वारा भूपेन दा को स्मरण किया गया। भूपेन दा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग के मंत्री नव दलै, मुख्यमंत्री की मीडिया सलाहकार ऋषिकेश गोस्वामी, विशिष्ट संगीत शिल्पी सुदक्षिणा शर्मा के साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in