पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

गोलाघाट (असम), 14 सितम्बर (हि.स.)। गोलाघाट जिला के खुमटाई आधार सत्र नपमूवा इलाके के चापू चापरी में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ सोमवार की तड़के वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गया। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में पिछले कई दिनों से आतंक का पर्याय बने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा एक पिंजर लगाया गया था। जिसमें तेंदुआ तड़के फंस गया। इलाके में 35 से अधिक पालतू मवेशियों को तेंदुआ अब तक अपना शिकार बना चुका था। सोमवार की सुबह तेंदुआ के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुआ को अपने साथ ले गयी। तेंदुआ का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे फिर से घने जंगल में छोड़ दिये जाने की जानकारी वन विभाग के सूत्रों ने दी है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in