पर्यटकों के लिए एक अक्टूबर से खुलेगा काजीरंगा ऑर्किड और जैव विविधता पार्क
पर्यटकों के लिए एक अक्टूबर से खुलेगा काजीरंगा ऑर्किड और जैव विविधता पार्क

पर्यटकों के लिए एक अक्टूबर से खुलेगा काजीरंगा ऑर्किड और जैव विविधता पार्क

काजीरंगा, 12 सितम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा ऑर्किड और जैव विविधता पार्क आगामी 01 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है। जैव विविधता से भरे काजीरंगा ऑर्किड उद्यान पर्यटकों की खातिर खोलने के लिए तैयारी तीव्र गति से चल रही है। उल्लेखनीय हैं कि काजीरंगा का ऑर्किड उद्यान गत 06 महीनों से पूरी तरह से बंद पड़ा था। अब ऑर्किड उद्यान प्रबंधन ने नई व्यवस्था के तहत उद्यान को पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार किया है। यह उद्यान संरक्षित संसाधनों से समृद्ध है। इस उद्यान में ऑर्किड को अच्छी तरह से संरक्षित किया गया है। आर्किड उद्यान में प्रवेश करने वाले प्रत्येक पर्यटकों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। एक समय में केवल एक सौ पर्यटक ही उद्यान का भ्रमण कर पाएंगे। उद्यान प्रबंधन ने सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करते हुए प्रत्येक पर्यटक को ऑर्किड पार्क का दौरा करने का आह्वान किया है। साथ ही पिछले कुछ वर्षों से रात के समय आयोजित होने वाले असम की विभिन्न जनजातियों लोक संगीत व लोक नृत्य के विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों को फिलहाल बंद रखा जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in