धुबरी में असम पेट्रोल मजदूर यूनियन का अनिश्चितकालीन हड़ताल
धुबरी में असम पेट्रोल मजदूर यूनियन का अनिश्चितकालीन हड़ताल

धुबरी में असम पेट्रोल मजदूर यूनियन का अनिश्चितकालीन हड़ताल

धुबरी (असम), 30 नवम्बर (हि.स.)। धुबरी जिला में 0 दिसम्बर से असम पेट्रोल मजदूर यूनियन द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने की घोषणा की गई। असम पेट्रोल मजदूर यूनियन द्वारा कहा गया कि बेवजह धुबरी पुलिस ने 28 नवम्बर को टैंकर चालक जिमोला नायक को फर्जी केस में फंसा कर जेल भेजा दिया है। जिसका हम विरोध करते हैं। यूनियन ने कहा है कि जब तक चालक को बिना शर्त रिहा नहीं किया जाएगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। जिले में एक भी टैंकर नहीं चलेगा। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में जिले में रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की किल्लत हो सकती है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in