दुर्गा पूजा से पहले सूअरों की जनसंख्या गिनने का सोनोवाल का निर्देश

दुर्गा पूजा से पहले सूअरों की जनसंख्या गिनने का सोनोवाल का निर्देश
दुर्गा पूजा से पहले सूअरों की जनसंख्या गिनने का सोनोवाल का निर्देश

गुवाहाटी, 24 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राज्य के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह दुर्गा पूजा के अंदर राज्य के सूअरों की संख्या गिनती कर लें। अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की वजह से राज्य में मारे गए सूअरों का मुआवजा सूअर पालकों को देने के लिए असम सरकार पूरी तरह तैयार है। सोनोवाल ने बताया कि इसकी पहली किस्त केंद्र सरकार ने असम सरकार के खाते में जमा करा दिया है। शीघ्र ही असम सरकार पहली किस्त की राशि किसानों के खाते में जमा करा देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूअर पालन के स्थान पर सैनिटाइजेशन करने को काफी महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वाइन फ्लू को और अधिक फैलने से रोकने के लिए देश के अन्य हिस्सों से असम में सूअरों के लाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों से सूअर असम में लाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूअर पालन के जरिए राज्य के बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने ये बातें गुरुवार को राजधानी के खानापाड़ स्थित प्रशासनिक कर्मचारी प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रेक्षागृह में पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहीं। इस अवसर पर राज्य के कृषि एवं पशुपालन आदि मामलों के मंत्री अतुल बोरा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हृषिकेश गोस्वामी, वित्त एवं पशुपालन विभाग के आयुक्त सचिव श्याम जगन्नाथन, विभाग के निदेशक अशोक कुमार बर्मन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in