दिलीप सैकिया भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त, रंजीत दास ने पार्टी का जताया आभार
दिलीप सैकिया भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त, रंजीत दास ने पार्टी का जताया आभार

दिलीप सैकिया भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त, रंजीत दास ने पार्टी का जताया आभार

गुवाहाटी, 26 सितम्बर (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर राज्य के सांसद दिलीप सैकिया की नियुक्ति के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार ज्ञापित किया है। ज्ञात हो कि शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय (संगठन) महामंत्री, राष्ट्रीय (संगठन) सह महामंत्री और राष्ट्रीय मंत्रियों की नियुक्ति के नामों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की है। प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर सांसद दिलीप कुमार सैकिया की नियुक्ति पर संतोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के 42 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दिलीप सैकिया का अभिन्नदन और शुभाकामना प्रेषित करते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार ज्ञापित किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in